Ro no D15139/23

बिग बॉस 19 में कॉमेडियन प्रणित मोरे का कमबैक, इलाज के लिए गए थे बाहर, घरवाले हुए खुश

इंटरटेनमेंट डेस्क । इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है. शो में तीसरी बार कोई घरवाला बेघर होने के बाद, घर में वापसी करने जा रहा है. खबर है कि कॉमेडियन प्रणित मोरे दोबारा ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनेंगे. उनकी एंट्री इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड से पहले हो जाएगी.
बिग बॉस हाउस में वापस आया कंटेस्टेंट
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां रिश्ते पल भर में बनते-बिगड़ते हैं. कंटेस्टेंट्स आमतौर पर आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं. लेकिन वही लोग जब कोई शो छोड़कर जा रहा होता है, तो उसे आखिरी बार विदा करने जरूर आते हैं. पिछले हफ्ते बिग बॉस हाउस से प्रणित मोरे की छुट्टी हुई थी.
प्रणित के बाहर निकलने का कारण उनकी बीमारी थी. सलमान ने संडे के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बताया था कि कॉमेडियन बीमार हैं, जिसके लिए उन्हें शो छोड़कर घर से बाहर आना पड़ेगा, ताकि डॉक्टर्स उनका सही तरीके से ट्रीटमेंट कर पाएं. हालांकि सलमान ने ये साफ नहीं किया था कि प्रणित का शो में वापस आना अभी तय है या नहीं.
लेकिन अब बिग बॉस के फैनक्लब अकाउंट बीबीतक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रणित मोरे ने ‘बिग बॉस’ हाउस में वापस एंट्री मार ली है. उन्हें देखकर सभी घरवाले बेहद खुश भी हुए हैं. कॉमेडियन ने घर में आने के तुरंत बाद, अपना हिट स्टैंडअप शो ‘द प्रणित मोरे शो’ भी किया, जिससे उन्होंने सभी को एंटरटेन किया.
प्रणित मोरे की वापसी, फैंस खुश
प्रणित मोरे ने 70 दिनों में ‘बिग बॉस’ फैंस को इंप्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. उनका अंदाज कई लोगों को पसंद था. वो जिस तरह घर से बेघर हुए, उससे कई लोग उदास थे. लेकिन अब उनकी वापसी से फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है. हर कोई इस न्यूज से काफी खुश है, क्योंकि वो देखना चाहते हैं कि आखिर प्रणित घर में वापस आकर कैसे अपने गेम में सुधार लाते हैं.

  • Related Posts

    ‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

    Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’,…

    Read more

    Jasmine Sandlas Engaged: ‘धुरंधर’ की सिंगर जैस्मिन सैंडलस हुईं इंगेज, लाइव कॉन्सर्ट में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर मंगेतर से मिलवाया

    Jasmine Sandlas Engaged: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. दिल्ली में ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने सबके सामने अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’