Ro no D15139/23

‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘बागबान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. हालांकि लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहीं हेमा मालिनी ने अब खुलासा किया है कि आखिर वह आज की फिल्मों में काम क्यों नहीं कर रही हैं.

हेमा मालिनी ने कहा- ‘वह बॉलीवुड का गोल्डन दौर था’

हेमा मालिनी ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में बताया, “वह दौर बिल्कुल अलग था. मैं कहूंगी कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का गोल्डन पीरियड था और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि उस सफर का हिस्सा बनी. उस समय बहुत खूबसूरत फिल्में बनती थीं, खासकर महिलाओं पर आधारित फिल्में. मुझे ‘सीता और गीता’ जैसी दमदार भूमिकाएं मिलीं. मेरी पहली फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ थी, फिर ‘खुशबू’ और कई दूसरी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला.”

उन्होंने आगे कहा,”आज पीछे मुड़कर देखती हूं तो एहसास होता है कि मैंने करीब 200 फिल्मों में काम किया है. उस समय ज्यादातर निर्माता अपनी फिल्मों में मुझे बार-बार कास्ट करते थे. तब हर फिल्म में पांच-छह गाने होते थे और हिट गानों का होना निर्माता के लिए बहुत मायने रखता था.”

Why Hema Malini Doesn’t Work in Films: ‘आज की फिल्में पहले जैसी नहीं रहीं’

हेमा मालिनी ने बताया कि आज के दौर की फिल्ममेकिंग पहले से बिल्कुल अलग हो चुकी है. उन्होंने कहा, “आज फिल्मों को बनाने का तरीका पूरी तरह बदल गया है. बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब फिल्मों में काम क्यों नहीं करती, लेकिन सच कहूं तो आज जिस तरह फिल्में बनती हैं, उस माहौल में खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है.”

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ