Ro no D15139/23

Jasmine Sandlas Engaged: ‘धुरंधर’ की सिंगर जैस्मिन सैंडलस हुईं इंगेज, लाइव कॉन्सर्ट में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर मंगेतर से मिलवाया

Jasmine Sandlas Engaged: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. दिल्ली में ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने सबके सामने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया. जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाकर दुनिया से मिलवाया. इतना ही नहीं, उन्होंने खुशी-खुशी अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की. इस खूबसूरत पल के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस शो के कई वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में जैस्मीन अपने मंगेतर शेखर का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं. उन्होंने माइक पर चिल्लाकर खुशी से कहा, “ये वो इंसान है जिसने मुझे अंगूठी पहनाई है. ये मेरा आदमी है.” इसके बाद जैस्मीन भागकर गईं और शेखर को गले लगा लिया. दोनों ने स्टेज पर जैस्मीन के सुपरहिट गाने ‘लावां’ पर एक साथ बड़ा ही प्यारा डांस भी किया. स्टेज से जाने से पहले शेखर ने जैस्मीन को फ्लाइंग किस दिया, जिसे देखकर जैस्मीन थोड़ी इमोशनल भी हो गईं.

दिल्ली से शुरू हुआ है म्यूजिक टूर

यह शानदार शो नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हुआ था. यह जैस्मीन के पूरे भारत के टूर की पहली रात थी. इस शो में उन्होंने अपने कई सुपरहिट गाने गाए जैसे ‘तड़स’, ‘इलीगल वेपन’, ‘लावां’ और फिल्म धुरंधर का गाना ‘शरारत’.

दिल्ली के बाद अब जैस्मीन 18 जुलाई को मुंबई में, 25 जुलाई को बेंगलुरु में और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में अपनी परफॉर्मेंस देंगी.

About Jasmine Sandlas: कौन हैं जैस्मीन सैंडलास?

जैस्मीन का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने साल 2007 में अपना पहला गाना ‘मुस्कान’ गाया था, जो काफी हिट रहा था. इसके बाद साल 2014 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में ‘यार ना मिले’ गाना गाया, जिससे वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं. हाल ही में उन्होंने फिल्म मुंज्या का गाना ‘तड़स’ और फिल्म धुरंधर के कई मशहूर गाने गाए हैं, जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ