Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल बस्तर का किया निरीक्षण बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए करें सार्थक प्रयास-कमिश्नर डोमन सिंह

जगदलपुर, 26 फरवरी 2026/ कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमन सिंह ने गुरुवार को पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल बस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों तथा स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों का प्रशिक्षण, शैक्षणिक सामग्री एवं दैनंदिनी, बच्चों का नियत समयावधि में स्वास्थ्य जांच, पालक-शिक्षक बैठक, मध्यान्ह भोजन एवं न्यौता भोज इत्यादि का संज्ञान लिया और स्कूल एवं स्कूल परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए हर महीने तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाने की समझाइश देते हुए कहा कि साफ-सफाई के साथ ही फर्नीचर, दस्तावेजों, पुस्तकों का समुचित रखरखाव करें और अनुपयोगी सामग्रियों का नियमानुसार अपलेखन करें।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर  सिंह ने शिक्षकों से संवाद कर पढ़ाई की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, नैतिक शिक्षा और जीवन कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कमिश्नर ने निरीक्षण के अंत में पीएमश्री स्कूल की गरिमा के अनुरूप स्कूल को विकसित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहीं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत एवं सार्थक प्रयास करने का आह्वान शिक्षकों से किया। इस दौरान संयुक्त संचालक  एचआर सोम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, एसडीएम श्री गगन शर्मा, डीएमसी  अशोक पांडे, सीईओ जनपद पंचायत  भानुप्रताप चुरेंद्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन तथा अन्य अधिकारी और प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात