Ro no D15139/23

कमिश्नर ने महारानी अस्पताल में अटल आरोग्य लैब का किया निरीक्षण

रोजाना हजारों मरीज पा रहे निःशुल्क जांच का लाभ

जगदलपुर, 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से स्थानीय महारानी अस्पताल स्थित अटल आरोग्य लैब का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि वर्तमान में इस लैब के माध्यम से मरीजों को कुल 134 प्रकार की विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचों की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती इन सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिल रहा है, हर रोज लगभग 2200 से 2300 मरीज इस लैब की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने लैब की सेवाओं से अधिकाधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित करने पर बल देते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जांच की गुणवत्ता हमेशा मानक स्तर की बनी रहे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में सेवाओं के विस्तार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाए डाॅ. महेश शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी और डॉ. सी मैत्री सहित वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कमिश्नर को लैब की संचालन प्रक्रिया और तकनीकी संसाधनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश

      इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अब नहीं गुजरना होगा भीड़ के बीच से, सोमवार से प्रवेश व्यवस्था में होगा बदलाव ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100 से होगी आपात…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

      समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं