Ro no D15139/23

लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को मिलेगी 400  प्रकार की डिजिटल सेवाएं

 

जशपुरनगर 21 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों को 400$ प्रकार की डिजिटल सेवाएं देने के ऐतिहासिक निर्णय के बाद, जिला प्रशासन जशपुर ने इसे जमीनी स्तर कार्य शुरू कर दिया है ।  कलेक्टर  रोहित व्यास के कुशल मार्गदर्शन और जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) के तत्वावधान में जशपुर, कांसाबेल और दूरस्थ पहाड़ी विकासखंड बगीचा के  ग्राम पंचायत सचिवों हेतु श्सेवा-सेतु पोर्टलश् (e-District 2.0) का एक दिवसीय सघन और विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा बचे हुए विकासखंड का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह मे पूरा किया जाएगा ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जशपुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय अंचलों के अंतिम छोर पर बैठे नागरिक को बिना किसी विलंब के शासकीय सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान करना है।
पंचायतों को मिली प्रशासनिक और डिजिटल शक्तिरू प्रशिक्षण सत्र के दौरान ज़िला ई-गवर्नेंस टीम द्वारा  ग्राम पंचायत सचिवों को श्सेवा-सेतु पोर्टलश् की बारीकियों से अवगत कराया गया। अब तक जिन कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी, वे कार्य अब ग्राम पंचायत लोक सेवा केंद्र से   में ऑनलाइन हल होंगे। प्रशिक्षण में सचिवों को मुख्य रूप से निम्नलिखित अनिवार्य नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने, जांचने और स्वीकृत (Approve) करने की संपूर्ण लाइव प्रक्रिया सिखाई गईरू जिसमे मुख्य सर्विस विवाह पंजीकरण पत्र जारी करना भूखंड अथवा भवन पर निर्माण/पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) , ग्रामीण अधोसंरचना के तहत स्ट्रीट लाइट (बल्ब एवं ट्यूबलाइट बदलना) संबंधी शिकायत एवं निवारण प्रणाली एवं ग्राम पंचायतों में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था के ऑनलाइन अनुश्रवण व प्रबंधन की प्रक्रिया।
प्रशिक्षण के साथ ही कार्यशाला में उपस्थित कांसाबेल, जशपुर और बगीचा विकासखंड के सभी उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की मैपिंग का कार्य भी शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। डिजिटल सिग्नेचर मैप होने से अब फाइलों का निपटारा त्वरित गति से होगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन