Ro no D15139/23

प्राधिकरण के निर्माणाधीन विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर

– कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास तथा राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण के निर्माणाधीन विकास कार्यो की समीक्षा की
राजनांदगांव 20 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा छत्तीसगढ़ राज्य एवं ग्रामीण विकास प्राधिकरण के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्राधिकरण के तहत चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों को गुणवत्तायुक्त समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के तहत स्वीकृत कोई भी कार्य अप्रारंभ नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्माणाधीन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

    *बिहान की दीदी के परिवार को समय पर मिली सहायता, मुश्किल दौर में बनी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का सहारा* रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

    *कभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर*   रायपुर, 1 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन