Ro no D15139/23

श्यामतराई में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को बताए गए उनके अधिकार और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

धमतरी, 13 मई 2026/ जिला उपभोक्ता आयोग धमतरी द्वारा ग्राम श्यामतराई में 12 मई को उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष  गोपाल रजन पाणिग्राही, सदस्य  रूपा शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को उपभोक्ता संरक्षण कानून तथा उपभोक्ताओं के विभिन्न अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने सुरक्षा का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, चयन का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण पाने का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा के अधिकार के बारे में सरल भाषा में समझाया। साथ ही ई-जागृति पोर्टल, ई-फाइलिंग और ई-हियरिंग जैसी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को खरीदारी करते समय वस्तुओं की एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता और मूल्य की जांच करने तथा हमेशा पक्का बिल लेने की सलाह दी गई। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट में उपयोग की जाने वाली भ्रामक डिजाइन तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को अनावश्यक वस्तुएं या सेवाएं खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री खेमलाल साहू, उपसरपंच श्री धनजय साहू, सदस्य  डोमेश्वरी साहू, पंच  साधना साहू,  भगवती साहू, ग्रामीण अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई