Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल  आरती जगत को द्वितीय बालिका जन्म पर मिली 6 हजार रुपए की सहायता

रायपुर, 13 मई 2026/ केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद जिले की  आरती जगत इस योजना से लाभान्वित होकर बेहद खुश हैं।

महासमुंद के बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 11, नयापारा निवासी  आरती जगत को द्वितीय बालिका के जन्म पर योजना अंतर्गत 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से योजना की जानकारी मिलने के बाद पंजीयन कराया और शासन से मिली राशि का उपयोग माता एवं नवजात बालिका के पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में किया।

श्रीमती आरती जगत ने कहा कि योजना से आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को राहत मिली है और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य महिलाओं से भी योजना का लाभ लेने की अपील की।

भारत सरकार की मिशन शक्ति मार्गदर्शिका अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 से योजना अंतर्गत प्रथम संतान पर 5 हजार रुपए तथा द्वितीय बालिका जन्म पर 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक योजना अंतर्गत 1 लाख 83 हजार 941 हितग्राहियों के आवेदन दर्ज किए गए हैं तथा 2 लाख 3 हजार 167 हितग्राहियों को 69 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना प्रारंभ से अब तक प्रदेश में 13 लाख 63 हजार 716 हितग्राहियों को कुल 532.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई