Ro no D15139/23

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, गीत-संगीत नृत्य से सजी संध्या, कवियों ने खूब बटोरी वाहवाही

राज्योत्सव समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज हुए शामिल, राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर लोगों को दी शुभकामनाएं
विभागीय स्टॉलों में लोगों को शासकीय योजनाओं की मिली जानकारी, जीवंत मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को सरगुज़ा सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दूसरे दिन भी लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। शाम 5ः30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.एल. चरयाणी, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनिल नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो पार्षद श्री आलोक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिधिगण, अधिकारी, आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय- महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान जिले के कवि श्री विनोद हर्ष, श्री देवेन्द्र नाथ दुबे, श्री संतोष दास सरल, श्री श्याम बिहारी पांडे, श्री रंजीत सारथी, श्री कृष्ण कांत पाठक, श्री राजेश पांडे अब्र द्वारा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
स्थानीय कलाकारों में सुप्रसिद्ध लोकगायक लल्लू राज के गीतों से राज्योत्सव की शाम रंगीन रही। इस दौरान गायिका माही जायसवाल, ओजस्वी श्रीवास्तव, गौरव राय, आचल मदिलवार, विवेक कश्यप, नीतु मरावी, विनायक विश्वास, आयुष नामदेव ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां दीं। अंजली श्रीवास्तव के छठ गीतों ने लोगों को भाव विभोर किया। अंबिका सिंह ने बॉलीवुड नृत्य, सब्या शर्मा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान होली क्रास कॉलेज द्वारा संबलपुरी नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बतौली द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लखनपुर द्वारा रॉक बैंड एवं पंथी नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीतापुर द्वारा राजस्थानी नृत्य, सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर द्वारा लोक गीत, एकलव्य विद्यालय पेटला द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य, पुष्पेंन्द्र नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा राजस्थानी नृत्य, पहाड़ी कोरवा आश्रम घंघरी द्वारा संबलपुरी नृत्य एवं छत्तीसगढ़ नृत्य, ब्रिलिथेंठ पब्लिक स्कूल द्वारा गणेश वंदना, होली क्रास हिन्दी माध्यम द्वारा श्रृंगारिक नृत्य, एकलव्य विद्यालय बतौली द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। राज्योत्सव के दूसरे दिन भी लोगों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान विभागों द्वारा स्टॉलों में प्रदर्शित किए गए जीवंत मॉडलों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
क्रमांक 866/सुरजीत/फोटो क्र. 4 से 8 तक।

  • Related Posts

    विधानसभा ने स्व दीनदयाल पोरते का किया स्मरण

    रायपुर। IMNB NEWS AGENCY। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर ते को सदन में सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। निधन का उल्लेख सभापति धर्मजीत सिंह…

    Read more

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे – मुख्य अभियंता

    अंबिकापुर 10 फरवरी 2026/ उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री  विजय शर्मा की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)अंतर्गत प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव