Ro no D15139/23

दंतेवाड़ा की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

*राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नूपुर, छाया और नेहल ने रचा इतिहास*

रायपुर, 03 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।दंतेवाड़ा जिले की बेटियों नूपुर ठाकुर, छाया नाग और नेहल ठाकुर ने राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के इन होनहार खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के खैराताबाद में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दंतेवाड़ा जिले की तीन बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 8 राज्यों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। इनमें दंतेवाड़ा जिले की नूपुर ठाकुर, छाया नाग और नेहल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि नूपुर ठाकुर पूर्व में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद तीनों खिलाड़ियों ने आज जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर श्री दुदावत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा की बेटियाँ आज पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

    *4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत* *छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* *गन्ना किसानों…

    Read more

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

      विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना रायपुर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….