Ro no D15139/23

कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, अवैध शिकार की आशंका पर एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 23 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) धमतरी वन मंडल के अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में 22 दिसंबर 2025 को वन गश्त के दौरान एक स्थानीय चरवाहे ने ग्राम कोरगांव स्थित एक कुएँ में तेंदुआ गिरने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा, लेकिन कुएँ में तेंदुआ नहीं मिला।

वन विभाग की टीम ने आसपास के वन क्षेत्र में सघन तलाश और निरीक्षण किया। खोज के दौरान आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 23, ग्राम कोरगांव (कनडबरा) में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। निरीक्षण में मृत तेंदुए के चारों पैरों के पंजे कटे हुए मिले, जिससे अवैध शिकार की आशंका व्यक्त की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर रात्रिकालीन गहन जांच शुरू की गई। जांच में उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व की डॉग स्क्वाड की भी सहायता ली गई। जांच के दौरान ग्राम कोरगांव निवासी गोवर्धन पटेल, पिता आत्माराम पटेल (आयु 35 वर्ष) के कब्जे से तेंदुए के नाखून/पंजे तथा पंजे काटने में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अलावा इस मामले में संलिप्तता की आशंका के चलते तीन अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मृत्यु का कारण कुएँ में डूबना प्रतीत हो रहा है। चूँकि तेंदुआ अनुसूची-I के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी है, इसलिए नियमानुसार तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा शव परीक्षण कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के अवयव फॉरेंसिक जांच हेतु जबलपुर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही तेंदुए की मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने