Ro no D15139/23

दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया मानवीयता का उदाहरण

उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को बांटे उपहार, बिताया समय, साझा कीं मुस्कानें

कवर्धा, 19 जुलाई 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिवस को खास और प्रेरणादायी बनाते हुए आज शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय सिंघनपुरी कवर्धा के विशेष बच्चों के बीच मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें मिठाइयाँ खिलाईं और आत्मीय संवाद के साथ अपना समय साझा किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों को स्कूली बैग, शैक्षणिक सामग्री, फल एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं भेंट कीं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारी प्रेरणा हैं, और समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर खुशियाँ बाँटना ही एक जनप्रतिनिधि का असली धर्म है। इस दौरान श्री शर्मा ने बच्चों के साथ मिलकर उनकी कला प्रतिभाओं को भी सराहा, कुछ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य को भावुक मन से देखा और प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली और सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस पल को हमेशा के लिए संजो लिया।
विद्यालय स्टाफ और उपस्थित अभिभावकों ने उप मुख्यमंत्री के इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार का आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होता है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार दृष्टि, श्रवण एवं अन्य रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए हरसंभव सहयोग और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे विद्यालयों के संसाधनों और अधोसंरचना को और बेहतर बनाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!