Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से की

कवर्धा, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत नगर के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। प्रातः काल मंदिर पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि, जनता की खुशहाली और राज्य में शांति एवं विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं और नागरिकों से भेंट कर बड़े बुजुर्गो आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंचकर वहां पूजा हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के इस विशेष दिन की शुरुआत ईश्वर के चरणों में आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रदेश की प्रगति और आपसी सद्भाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री मनीराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री सुरेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) का सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा दौरा

    *नागरिकों एवं बच्चों से की आत्मीय मुलाकात**   कबीरधाम जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता : जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग कार्यालय में एसी कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

    कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने दो शासकीय कार्यालयों में हुई…

    Read more

    NATIONAL

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,