Ro no D15139/23

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा प्रेक्षकों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

 

*- परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रावधानों, समय-सारणी के पालन, तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी*

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा को जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्णत: पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक संपन्न होगी। जिले में परीक्षा संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम पाली में 25 परीक्षा केन्द्रों पर 8071 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि द्वितीय पाली में 45 परीक्षा केंद्रों पर 13179 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षण के दौरान व्यापम द्वारा परीक्षा के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रावधानों, समय-सारणी के पालन, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा नकल-विहीन, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, फ्लाइंग स्क्वॉड की निगरानी, समय पर प्रश्नपत्र वितरण, सीलबंदी और केंद्रों के नियमित निरीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश, सीटिंग और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु समुचित प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने, अपना प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान-पत्र साथ रखने तथा प्रतिबंधित सामग्री नहीं लाने की सलाह दी गई है। परीक्षा को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस दौरान

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट