Ro no D15139/23

अलंकरण समारोह में जिले के युवा कृषक थानेंद्र साहू को मिला राज्य स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई, कहा – अन्य किसानों को दें प्रेरणा

धमतरी, 06 नवम्बर 2025/ – कृषि नवाचार और उन्नत खेती के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले धमतरी जिले ने एक बार फिर गौरव हासिल किया है। जिले के ग्राम हथबंध (विकासखण्ड कुरूद) के उन्नतशील एवं जैविक कृषक श्री थानेंद्र साहू को राज्य स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।
उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने 5 नवंबर क नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया।उनमें धमतरी जिले के ग्राम हथबंध (विकासखण्ड कुरूद) के उन्नतशील एवं जैविक कृषक श्री थानेंद्र साहू को राज्य स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
आज गुरुवार को किसान थानेंद्र साहू ने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिले के अन्य किसानों को भी जैविक खेती की ओर अग्रेषित करने में सहयोग करें एवं उनके प्रेरणास्त्रोत बनें। उन्होंने श्री साहू से उनके कृषि नवाचारों तथा भविष्य में किए जाने वाले प्रयोगों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बता दे कि धमतरी जिले के ग्राम हथबंध (विकासखण्ड कुरूद) के युवा कृषक श्री थानेंद्र साहू को राज्य स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पहला अवसर है जब जिले से किसी किसान को यह सम्मान मिला है। धमतरी “धनहा धमतरी” के नाम से कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती के लिए प्रसिद्ध है।
श्री साहू के पास 6.156 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें 4.16 हेक्टेयर में वे सुगंधित एवं औषधीय धान (नगरी दूबराज, देवभोग, तुलसी मंजरी, जंवाफूल, कबीर भोग, रेड राइस, ब्लैक राइस) की खेती करते हैं।
साथ ही वे गौ-आधारित जैविक खेती करते हैं और जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्न्यास्त्र जैसे जैविक आदान स्वयं बनाते हैं। इससे उत्पादन लागत ₹15,000 से घटकर ₹7,500 प्रति एकड़ रह गई है।
श्री साहू ने नव युवक कृषक अभिरुचि समूह बनाकर अन्य किसानों को प्रेरित किया है। वे मिलेट मिशन के तहत रागी व लघुधान्य फसलों की खेती, साथ ही पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन व मशरूम उत्पादन से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

    धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर…

    Read more

    तहसील कार्यालय में रक्त परीक्षण शिविर, 76 अधिकारी-कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच

    धमतरी, 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर तहसील कार्यालय धमतरी में आज अटल आरोग्य टीम द्वारा रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसील कार्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण