Ro no D15139/23

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत ‘सियान विवेक युवा आनंद’ कार्यक्रम आयोजित, पीढ़ियों के बीच संवाद को मिला बढ़ावा

अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/  समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज  अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में ठोस पहल करते हुए ‘सियान विवेक युवा आनंद’ (इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग इवेंट) कार्यक्रम का आयोजन राजमोहिनी भवन में किया गया। कार्यक्रम में चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा, मंजूषा भगत, महापौर, तथा प्रियंका गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य नगर निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों का सम्मान एवं संरक्षण, पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना, पीढ़ियों के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देना तथा सामाजिक सुरक्षा एवं भावनात्मक लगाव को मजबूत करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज में बहुमूल्य योगदान है तथा युवाओं को उनके अनुभव, सीख एवं सुझावों का सम्मान करना चाहिए। उनके मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम स्थल पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद, परिचर्चा, ‘पुरखौती किस्सा’ कहानी सत्र, पहेली एवं प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिससे वरिष्ठजनों एवं युवाओं के बीच आत्मीय संवाद स्थापित हुआ। इस अवसर पर व्ही.के. उके, उप संचालक, समाज कल्याण सरगुजा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज