Ro no D15139/23

ग्राम भेड़ीकला की लखपति दीदी संगीता देवांगन ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की

– रेडिमेड कपड़े की दुकान से सालाना लगभग 6 लाख रूपए की हो रही आमदनी
राजनांदगांव 20 अगस्त 2025। ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिलाओं की आर्थिक उन्नयन की दिशा में सार्थक साबित हो रही है। स्वसहायता समूह की महिलाएं बिहान के माध्यम से लघु उद्यम प्रारंभ कर आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भेड़ीकला की लखपति दीदी संगीता देवांगन ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है। बिहान से जुडऩे के बाद उन्होंने रेडिमेड कपड़े का व्यवसाय प्रारंभ किया और उन्हें कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि वे लक्ष्मी स्वसहायता समूह से जुड़ी है और समूह से 50 हजार रूपए ऋण लेकर उन्होंने रेडिमेड कपड़े का दुकान प्रारंभ किया। समूह के माध्यम से माध्यमिक शाला भेड़ीकला में मध्यान्ह भोजन के संचालन का कार्य कर रही है। इसके साथ ही बैंक सखी के रूप में कार्य करती है और उनकी वार्षिक आय लगभग 6 लाख रूपए है।
लखपति दीदी संगीता देवांगन ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो गई है और आगे भी इस व्यवसाय को बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। शासन की यह योजना महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है। संगीता देवांगन ने बताया कि व्यवसाय प्रारंभ करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हुई। बिहान से जुडऩे के बाद बैंक लिंकेज के माध्यम से आसानी से लोन मिल जाता है, जिससे व्यवसाय करने में सुविधा होती है। उन्होंने बताया कि वे ऑनलाईन सेंटर के माध्यम से आधार कार्ड, पेनकार्ड, नक्शा-खसरा, ऑनलाईन फार्म, बैंकिंग सेवाएं, श्रमिक कार्ड पंजीयन, बिजली बिल व मोबाईल रिचार्ज, फोटो कापी, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य करती है। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच