Ro no D15139/23

खेल में अनुशासन और नियम बहुत महत्वपूर्ण – अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव

– एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का हुआ शुभारंभ
राजनांदगांव 31 जुलाई 2025। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुई। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि खेल में अनुशासन और नियम बहुत महत्वपूर्ण होता है। अनुशासन और नियम के साथ लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए। अनुशासन ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखारता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को अनुशासन और नियम का पालन करते हुए खेल में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेल में दो पहलू होते हैं, हार और जीत। लेकिन हार होने पर निराश नहीं होना चाहिए मेहनत हमेशा करने के लिए कहा। मेहनत करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छा संघर्ष करेंगे तो परिणाम भी बहुत अच्छा आएगा। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीम स्पर्धाओं में प्रत्येक खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि वे अपनी टीम को विजयी बनाएं। उसी तरह एकल खेल प्रतियोगिता में स्वयं को जीतना होता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हार और जीत के लिए एक-एक सेकेण्ड बहुत महत्वपूर्ण होता है। लक्ष्य एवं उद्देश्य बनाकर ख्रेल में प्रथम स्थान के लिए खेलना चाहिए। सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने स्कूली खिलाडिय़ों को नशापान से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नशापान से दूर रहेगे तो निश्चित ही अपने जीवन में अच्छा कार्य करेंगे और  अच्छा व्यक्ति बनेंगे। उन्होंने कहा कि खेल के साथ शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा का लाभ हर समय और हर क्षण मिलता है। शिक्षा हमेशा साथ देती है। उन्होंने बच्चों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु के बाद ही टू-व्हीलर चलाना चाहिए। उन्होंने  कहा कि खिलाड़ी दृढ़ता, उद्देश्य, लक्ष्य और अनुशासन के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करें और अपने माता-पिता, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। इसके लिए सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शपथ दिलाई।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन के अंतर्गत दो दिवसीय खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 6 जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और महासमुंद के लगभग 517 खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धा में तिरंदाजी, ऐथलिट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, चेस, जिमनास्टिक, जुडो, टेनिस, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, फ्री स्टाइल कुश्ती, योगा की प्रतियोगिता होगी। टीम स्पर्धा में बास्केटबाल, फुटबाल, हेण्डबाल, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल खेल प्रतियोगी होगी। खेल स्पर्धाएं दिग्विजय स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, स्टेट हाई स्कूल, गायत्री स्कूल, कमला कॉलेज, बजरंगपुर स्टेडियम एवं मोतीपुर अखाड़ा में प्रतियोगिताएं होगी। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अमृता सिन्हा, जनप्रतिनिधि श्री रविन्द्र वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने आधी रात को जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

      – इमरजेंसी, वार्ड एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा राजनांदगांव 04 मई 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने बीती रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की…

    Read more

    एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य हेतु निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले में निर्मित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य के लिए 604.72 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान