Ro no D15139/23

सहकारी बैंक बतौली में औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर, बुजुर्ग महिला किसान फूलमनी से की चर्चा

बुजुर्ग महिला बोली कलेक्टर बाबू ले ना पैसा गिनदे

अम्बिकापुर 09 अप्रैल 2025/ जिला सहकारी बैंक बतौली के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कतार में खड़ी बुजुर्ग किसान महिला श्रीमती फूलमनी से आत्मीयता से संवाद किया। कलेक्टर ने मुस्कराते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा कि रुपए निकालने में कोई परेशानी तो नहीं होती, इस पर श्रीमती फूलमनी ने सहज भाव से उत्तर दिया कि नहीं कलेक्टर बाबू, अब तो आसानी से पैसा मिल जाता है। रुपए मिलने के बाद उन्होंने कलेक्टर की ओर पैसे बढ़ाते हुए कहा कि आप ही गिन दो ना कलेक्टर बाबू। इस क्षण ने माहौल को इंसानी जज़्बातों से भर दिया और वहां मौजूद लोग भी मुस्करा उठे।
वहीं कलेक्टर ने बैंक प्रबंधक से बैंकिंग कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा आम जनता को बैंकिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैंक में उपस्थित ग्राहकों से बातचीत कर बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने देखा कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही कतारबद्ध होकर अपने बैंकिंग कार्यों को शांतिपूर्वक संपन्न कर रहे हैं। उन्होंने इस व्यवस्था की सराहना की और बैंक अधिकारियों को इसे बनाए रखने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैंक परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राहकों को सभी मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।
इस दौरान एसडीएम श्री नीरज कौशिक,तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ का सरगुजा जिला प्रवास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 08 मई 2026/  अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदंपत्तियों ने लिए सात फेरे, लूण्ड्रा विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

      अम्बिकापुर 08 मई 2026/  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप