Ro no D15139/23

जिला एवं पुलिस प्रशासन की दुर्गा उत्सव एवं गरबा समितियों के साथ बैठक

*गरबा के दौरान निर्धारित समय में ही बजेंगे डीजे,*

*सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी सतर्क*

धमतरी 18 सितम्बर 2025/ जिले में आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने दुर्गा उत्सव एवं गरबा समितियों की बैठक आयोजित की। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने कहा कि धमतरी धर्म की नगरी के रूप में जाना जाता है, इसलिए दुर्गा उत्सव समितियां परंपरागत और धार्मिक वातावरण बनाए रखते हुए गरबा व अन्य कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि शहर की छवि बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों की सुरक्षा हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें शाम से लेकर देर रात तक प्रत्येक स्थल पर तैनात रहेंगी। किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में पाए जाने वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने साउंड सिस्टम के उपयोग पर उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप ही संचालन किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। गरबा आयोजनों में सभ्यता, परंपरा और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। साथ ही पंडालों में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और वालंटियर्स की व्यवस्था करने तथा आसपास स्वच्छता और डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने कहा कि माता की प्रतिमा गरिमामयी होनी चाहिए जिससे धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। सभी समितियों से आयोजन की अनुमति हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने तथा वालंटियर्स को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी श्रीमती मीना साहू सहित विभिन्न दुर्गा एवं गरबा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

    धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने…

    Read more

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….