Ro no D15139/23

दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर संपन्न

45 दिव्यांग बच्चों को किया गया सहायक उपकरण का वितरण
– 66 बच्चों का बनाया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र
– विकासखंड स्तरीय शिविर 4 अगस्त से 13 अगस्त तक
राजनांदगांव 30 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण ट्रायसिकल, व्हील चेयर, वाकर, श्रवण यंत्र, एमआर किट, एमएसआरडी किट, ब्रेल किट एवं थेरेपी किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के विशेष चिकित्सकों द्वारा 66 बच्चों का दिव्यांगता आंकलन कर पात्रता अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। नेत्र रोग वाले बच्चों का मेडिकल कालेज हास्पिटल में परीक्षण कराने हेतु रेफर किया गया। जिसमें परीक्षण पश्चात प्रमाण पत्र बनाया जा सके। दिव्यांग बच्चों के लिए 4 अगस्त 2025 को छुरिया विकासखंड, 6 अगस्त 2025 को डोंगरगांव विकासखंड एवं 13 अगस्त 2025 को डोंगरगढ़ विकासखंड में विकासखंड स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल, जिला मिशन समन्वयक श्री सतीष ब्यौहरे, एडीपीओ श्री पीआर झाड़े, एपीसी श्री केपी विश्वकर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री राजू राम साहू, बीआरपी समावेशी शिक्षा श्रीमती देवकी सिंह, श्रीमती पूजा गुप्ता, सुश्री यशेदा रेड्डी, सुश्री नसरीन खान, श्रीमती सीमा भावते तथा जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. बीके बनर्जी, डॉ. अनिल महाकालकर, डॉ. राकेश रामटेके, डॉ. भानुप्रिया चौधरी एवं डॉ. बीएल तुलावी अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित थे। दिव्यांग बच्चे अपने पालकों व अभिभावकों के साथ शिविर में शामिल हुए।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट