Ro no D15139/23

दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर 29 जुलाई को

– विकासखंड स्तरीय मेगा शिविर 4, 6 एवं 13 अगस्त को
राजनांदगांव 28 जुलाई 2025। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा के तहत 29 जुलाई 2025 को दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैम्पस राजनांदगांव में किया गया है। शिविर में 94 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। साथ ही 73 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. वीके बनर्जी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल महाकालकर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बीएल तुलाबी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भानुप्रिया चौधरी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश जंघेल द्वारा दिव्यांग बच्चों को चिकित्सकीय परीक्षण का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। शिविर में सीआरसी राजनांदगांव के बच्चों के परीक्षण के लिए विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
इसी तरह दिव्यांग बच्चों के लिए 4 अगस्त 2025 को छुरिया विकासखंड, 6 अगस्त 2025 को डोंगरगांव विकासखंड एवं 13 अगस्त 2025 को डोंगरगढ़ विकासखंड में विकासखंड स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण के शिविर के पश्चात शेष बच्चों के लिए माह सितम्बर 2025 में सभी विकासखंडों में दिव्यांगता चिन्हांकन एवं आंकलन के लिए द्वितीय चरण का शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब