Ro no D15139/23

शासकीय मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर में डीईओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

अम्बिकापुर 04 जनवरी 2025/ शासकीय मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर में शनिवार को जिले में संचालित सभी विद्यालयों के प्राचार्यों  की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में सभी प्राचार्यों को सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अपार आई डी जनरेशन की प्रगति की विद्यालयवार समीक्षा की गयी जिसमें स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिला शिक्षा  आधिकारी द्वारा दिये गये। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा  सभी को अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों के आधार में संशोधन हेतु जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता को देखते हुये कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों को शिविर लगाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

बैठक में शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं को भी उत्कृष्टता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री वैभव सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने आधार के कारण आने वाली समस्याओं पर चर्चा की तथा आधार में सुधार हेतु सुझाव भी दिये। आधार में सुधार की प्रक्रिया पर भी वैभव सिंह द्वारा प्रकाश डाला गया। बैठक को जिला मिशन समन्वयक रविशंकर तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में राज्य स्तर पर जिले की स्थिति से अवगत कराते हुये सभी योजनाओं में जिले का स्थान प्रथम बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

बैठक में समग्र शिक्षा सरगुजा के एडीपीओ श्री रमेश सिंह, सभी एपीसी एवं जिले के सभी संकुल केन्द्रों के संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ज्ञानभारतम“ पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए सरगुजा में जिला स्तरीय समिति गठित

      अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2026/  भारत सरकार के महत्वपूर्ण पहल “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के क्रियान्वयन तथा पाण्डुलिपियों की पहचान एवं दस्तावेजीकरण करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया…

    Read more

    ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेः पांडुलिपियों में निहित ज्ञान परंपरा को बचाने का राष्ट्रीय अभियान छत्तीसगढ में भी शुरू

      अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2026/  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में “ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण” संचालित किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण पहल का उद्देश्य देशभर में बिखरी…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?