Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबल अधिकारियों का किया जाएगा सम्मान

मतदान केन्द्रों में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। इस दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों सिहावा, कुरूद और धमतरी के सभी मतदान केन्द्रों में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ और ’’नथिंग लाईक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय गांधी मैदान धमतरी में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नये मतदाताओं के स्वागत के साथ ही उन्हें रंगीन मतदाता फोटो परिचय पत्र का वितरण किया जाएगा तथा उपस्थित सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही बैच का भी वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा सिहावा के मतदान केन्द्र क्रमांक 216-जामपानी के बूथ लेबल अधिकारी श्रीमती चित्ररेखा नेताम, विधानसभा कुरूद के मतदान केन्द्र क्रमांक 159-नवागांव के बूथ लेबल अधिकारी श्री खेमनसिंग कंवर और विधानसभा धमतरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 47 परेवाडीह के बूथ लेबल अधिकारी श्री उमेश कुमार जोशी को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह महाविद्यालय में स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड के प्रोफेसर और नोडल ऑफिसर (स्वीप) डॉ.यशोदा साहू को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

  • Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

    *युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली नई राह

    बालोद की टिकेश्वरी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, मजदूरी से किराना व्यवसाय तक का प्रेरक सफर रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जब मजबूत संकल्प और शासन की जनहितकारी योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….