Ro no D15139/23

कोरिया में 15 नवम्बर को मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

*पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि*

*जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर होगा मंच*

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और गौरव का पर्व जनजातीय गौरव दिवस इस वर्ष 15 नवम्बर को कोरिया जिले में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, खरवत बैकुंठपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे।

कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सरकारी संस्थानों, आश्रम छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।

जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों और समुदाय के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

जनजातीय विकासखण्डों में विशेष लाभार्थी शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, जाति प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सिकल सेल जांच और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकें।

  • Related Posts

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

    *शुगरबीट की किस्म एलएस-6 की खेती एवं गन्ना के साथ अंतफसली पर अनुसंधान प्रारंभ* *किसानों के आय बढ़ाने में होगी सहायक* रायपुर, 3 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?