Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने बहुउद्देशीय सेन्टरों का किया निरीक्षण यहां संचालित होने वाली गतिविधियों को जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

 जशपुरनगर 08 अगस्त 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने विगत दिवस बहुउद्देशीय सेन्टर कुटमा, रोकडापाठ जामुनजोबला, सामरबार झुमराडुमर, सारूढाब और लेदरीपाठ सन्ना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने   इन समस्त सेन्टरों में संचालित होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिल सके।

बहुउद्देशीय सेन्टर कुटमा के  निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का रोस्टर बना कर ड्यूटी लगाने एवं बीएमओ को 02 दिनों में मिनी पीएसी के रूप में समस्त सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही सेन्टर में सीएससी अटल डिजिटल केंद्र का संचालन कार्य गुरुवार तक प्रारंभ करने, बाउंड्री के अंदर पौधा रोपण करने, किचन गार्डन, सेन्टर के मेन गेट में संस्था का नाम एवं बाउण्ड्रीवाल में आदिवासी कल्चर को प्रदर्शित करती हुई लेखन एवं पेंटिंग करने के निर्देश दिए।
बहुउद्देशीय सेन्टर रोकडापाठ जामुनजोबला  निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग को 01 सप्ताह के भीतर अपना कार्य प्रारंभ करने को कहा। इसके साथ ही सेन्टर के प्रांगण में पौधारोपण एवं किचन गार्डन तैयार करने, अटल डिजिटल सेंटर का संचालन करने एवं महिला स्व सहायता समूह को अपनी गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान जनमन के तहत स्वीकृत 43 आवासों में से  27 आवासों में डोर लेबल तक के कार्य को 02 दिवस के भीतर शुरू कर ढलाई कराने हेतु सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया।
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार बहुउद्देशीय सेंटर सामरबार झुमराडुमर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने भवन में नवीन टाइल्स लगाने चित्रकला कार्य, दीवार लेखन, बाउण्ड्रीवाल के अंदर पौधा लगाने आदि कार्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही उन्होंने अटल डिजिटल सेंटर का  संचालन एवं महिला स्व सहायता समूह का उपनी गतिविधी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
बहुउद्देशीय सेंटर सारूढाब के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने सेन्टर में महिला बाल विकास को आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग को 02 दिवस के भीतर अपने-अपने विभाग के गतिविधियां संचालित करने, अटल डिजिटल सेंटर शुरू करने, महिला स्व सहायता समूह का अपनी गतिविधि चालू करने एवं बाउण्ड्रीवाल के अंदर पौधारोपण एवं किचन गार्डन लगाने हेतु निर्देशित किया।
जिला पंचायत सीईओ ने बहुउद्देशीय सेंट्रल लेदरीपाठ सन्ना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में महिला बाल विकास, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग को भवन में 02 दिवस के भीतर अपने-अपने विभाग को संचालन शुरू करने, अटल डिजिटल सेंटर को संचालित करने एवं महिला स्व सहायता समूह को सेंटर में अपनी गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….