Ro no D15139/23

संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण  कार्य को समय पर पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
जिला अस्पताल का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

कोरबा 11 सितम्बर 2025/
बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन  ने  कोरबा के ग्राम भुलसीडीह में निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज, एवं जिला अस्पताल का
का निरीक्षण किया।  उन्होंने भुलसीडीह में  निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, बालक हॉस्टल, इंटर्न बालक/इंटर्न कन्या हॉस्टल, डायनिंग एरिया का निरीक्षण किया।
संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में प्रगति लाने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री जैन ने वर्तमान में आई टी कॉलेज कोरबा में
वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संचालित चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र – छात्राओं के संचालित कक्षाओं का अवलोकन कर छात्र हित में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री जैन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी , पुरुष व महिला वार्ड, स्टोर रूम , हमर लैब, ब्लड बैंक तथा विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से भेंटकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर डॉ. अविनाश मेश्राम, डीन मेडिकल कॉलेज सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

      कोरबा 23 जुलाई 2026/जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए