Ro no D15139/23

सपनों का आशियाना बना हकीकतः पीएम आवास शहरी 2.0 से बदली लाभार्थी मेला राम के परिवार की जिंदगी पीएम आवास योजना ने हमारे सपनों को किया सच- हितग्राही मेलाराम

कोरबा 19 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 ने जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपनों को नई उड़ान दी है। कोरबा नगर के बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले  मेला राम साहू ने भी इस योजना का लाभ लेकर वर्षों से संजोया अपना घर बनाने का सपना पूरा किया है, जो पेशे से कारपेंटर का कार्य करते हैं, वर्षों से अपने परिवार के लिए एक पक्के घर का सपना संजोए हुए थे। चार सदस्यों के इस छोटे से परिवार के लिए पुराने मकान में जीवन यापन करना कई चुनौतियों से भरा हुआ था। सीमित आय के कारण एकमुश्त बड़ी राशि जुटाकर पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।
इसी बीच प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 योजना के अंतर्गत हुए सर्वे में उनका नाम शामिल हुआ। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद वर्ष 2025-26 में उनका आवास स्वीकृत हो गया। प्रथम किश्त की राशि खाते में आते ही नींव डालने का काम शुरू हुआ और देखते ही देखते उनके आवास का कार्य तेजी से पूरा होने  लगा। योजना के तहत उन्हें तीनों किश्तों की राशि समय पर प्राप्त हुई, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। सरकार की इस आर्थिक सहायता के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी जोड़कर  मेला राम साहू ने अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया। जुलाई 2025 में उनका नया आवास पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। आज उनका पूरा परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सुकून भरे वातावरण में नए घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। लाभार्थी श्री मेला राम ने बताया कि अपना पक्का घर होना हर परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है। हम लंबे समय से इस बारे में सोच रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति बाधा बन रही थी। उन्होंने कहा पीएम आवास योजना ने हमारे सपनों को साकार कर दिया। हितग्राही श्री साहू ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो  के पक्के आवास के सपने को पूरा करने चलाए जा रहे इस योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन