Ro no D15139/23

मुद्रा लोन से लखपति दीदी बनने का सपना हुआ साकार

रायपुर, 16 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में शासन-प्रशासन द्वारा प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित शासकीय योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव जशपुर जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विकासखंड बगीचा के ग्राम बुढाडांड की निवासी प्रीति गुप्ता ने मुद्रा लोन की सहायता से आत्मनिर्भरता की मिसाल स्थापित की है।

लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रीति को एक लाख रूपए का मुद्रा लोन प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने ‘दुर्गा श्रृंगार एवं किराना दुकान’ की शुरुआत की। प्रारंभ में छोटे स्तर पर संचालित यह व्यवसाय आज गांव की प्रमुख दुकानों में शामिल हो चुका है। सौंदर्य प्रसाधन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता के कारण उनकी दुकान स्थानीय जरूरतों का प्रमुख केंद्र बन गई है। निरंतर परिश्रम, लगन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से प्रीति आज प्रतिवर्ष लगभग 2.50 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित कर रही हैं और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं। प्रीति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम