Ro no D15139/23

सपनों को मिली पक्की छतः प्रधानमंत्री आवास योजना से संवरा प्रदीप राम का भविष्य

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2026/   प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में किस तरह खुशहाली का सवेरा लेकर आ रही है, इसका जीवंत उदाहरण सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द के हितग्राही प्रदीप राम हैं। कभी कच्चे और खपरैल के मकान में असुरक्षित जीवन जीने को मजबूर प्रदीप आज अपने पक्के घर में ससम्मान निवास कर रहे हैं।

संघर्ष से सुरक्षा तक का सफर
अपनी पुरानी स्थितियों को याद करते हुए प्रदीप राम बताते हैं कि पहले उनका घर कच्चा था। खपरैल की छत होने के कारण मानसून के दौरान घर के भीतर पानी टपकना एक बड़ी समस्या थी। आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं थी कि वे स्वयं के खर्च पर पक्का मकान बना सकें। मामूली आमदनी में केवल परिवार का भरण-पोषण ही हो पाता था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बारिश के दिनों में हम हमेशा डरे रहते थे। दो छोटे बच्चों (बेटा और बेटी) के साथ कच्चे घर में रहना बड़ी चुनौती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा भी कभी अपना पक्का मकान होगा, लेकिन शासन की मदद ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिया।

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से न केवल छत की समस्या दूर हुई है, बल्कि अब वहां पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी बेहतर व्यवस्था हो गई है। प्रदीप का कहना है कि अब उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और वे एक आरामदायक जीवन जी रहे हैं।

योजना के लिए शासन का जताया आभार
पक्का आवास मिलने की खुशी साझा करते हुए प्रदीप राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन गरीबों के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। आज यह पक्का मकान उनके परिवार के लिए केवल एक घर नहीं, बल्कि खुशियों का आधार बन गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने मगरलोड क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

      आईटीआई, आर्मी प्रशिक्षण केंद्र, स्वास्थ्य संस्थान, औद्योगिक पार्क, रीपा और मशरूम केंद्र का निरीक्षण; अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश धमतरी, 14 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    शहादत की भूमि चिंतागुफा से आई उम्मीद की किरण: ‘निवा दुवाड़ ते’

    सुकमा :- चिंतागुफा एक ऐसा नाम जो अक्सर नक्सल प्रभाव और जवानों के अदम्य साहस व शहादत के लिए जाना जाता है। देश में संभवतः सबसे ज्यादा जवानों की शहादत देखने…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!