Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 63 परीक्षा केंद्रों में 19429 अभ्यर्थी होंगे शामिल 10ः00 से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा अभ्यर्थियों को 09ः30 बजे तक परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश

 

अम्बिकापुर 25 अप्रैल 2026/   छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला परीक्षा नोडल अधिकारी के निर्देशन में परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। परीक्षा नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में परीक्षा हेतु 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19429 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 09ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा।

अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश-
अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा का आयोजन 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 09ः30 बजे बंद कर दिया जायेगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। अभ्यर्थी फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आयें। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि भर्ती परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

  • Related Posts

    वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *सेंदुरखार में विधायक भावना बोहरा ने किया 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*   विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा…

    Read more

    जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन

    *गैंग्रीन्स सिग्मॉइड वॉल्वुलस जैसी गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्परता से बची मरीज की जान*   रायपुर , 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला चिकित्सालय बीजापुर…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा