Ro no D15139/23

दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, 8वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8 Worldwide: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के एक हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर विदेशों तक फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गई है.

8वें दिन भी बरकरार रही फिल्म की पकड़

21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन से ही शानदार शुरुआत की थी. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और मोहनलाल की दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी.

Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन करीब 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 81.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी छाया ‘दृश्यम 3’ का जादू

‘  को इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त सफलता मिल रही है. खास बात यह है कि विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन घरेलू बाजार से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है. आठवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की.

इसके साथ ही फिल्म की विदेशी कमाई 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 197.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

मलयालम सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल

मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने कई बड़ी मलयालम फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. फिल्म ने टोविनो थॉमस की ‘2018’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है. अब ‘दृश्यम 3’ मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच चुकी है.

दर्शकों को पसंद आ रही सस्पेंस से भरी कहानी

फिल्म में मोहनलाल की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ कहानी का सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है. यही वजह है कि रिलीज के आठ दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

  • Related Posts

    ‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

    Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’,…

    Read more

    Jasmine Sandlas Engaged: ‘धुरंधर’ की सिंगर जैस्मिन सैंडलस हुईं इंगेज, लाइव कॉन्सर्ट में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर मंगेतर से मिलवाया

    Jasmine Sandlas Engaged: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. दिल्ली में ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने सबके सामने अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत