Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में कुल 52 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु मिली लगभग ₹2 करोड़ 80 लाख की सौगात

जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर सक्रिय पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से लगातार विधानसभा की जनता को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से जनता को लाभ मिल रहा है वहीं उन्हें सुगम आवागमन, प्रकाश व्यवस्था व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। नगर पंचायत पांडातराई में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से कुल 52 अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपए की सौगात नगर वासियों को मिली है। इसके तहत नगर में मूलभूत सुविधाओं, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, मुक्तिधाम, मूर्ति स्थापना,टॉप निर्माण,आहता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष जैसे विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास कार्यों का निर्माण होगा। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता की सुविधा एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। नगरवासियों की सुविधा एवं नगर के विकास को गति देने के लिए आज 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। हाल ही में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए नगर में उप तहसील की स्थापना भी की गई जो डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं विकास नीति को दर्शाती है। आज नगर पंचायत पांडातराई को मिली इस सौगात से नगर के विकास एवं जनता को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुगम सड़क, नाली निर्माण से पानी जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इन विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी वहीं नगर की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके पूर्व भी पांडातराई नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, बाईपास निर्माण और तहसील कार्यालय की स्थापना जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है। जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है। निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पांडातराई नगर एवं पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट का वितरण किया

    कवर्धा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उपस्थित टीम ने नगर पालिका…

    Read more

    एक साथ 82402 ग्रामीणों ने जाना 125 दिन रोजगार के फायदे और जल संरक्षण का महत्व

    रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को मिली उनके हक की जानकारियां* *पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मजदूरों को कबीरधाम जिले में मिल रहा रोजगार* कवर्धा-दिनांक 08/06/2026, जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग