Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर की महिलाएं सीख रही आधुनिक खेती के गुण जिले की ड्रोन दीदीयां  रायपुर में ले रही  प्रशिक्षण ड्रोन की तकनीकी  सुरक्षित उड़ान संचालन, रिमोट पायलटिंग, फसलों में उर्वरक एवं कीटनाशक के वैज्ञानिक छिड़काव का दिया जा रहा ट्रेनिंग

 जशपुरनगर 26 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में जशपुर जिले की चयनित महिला स्व-सहायता समूहों को महिलाएं इन दिनों रायपुर स्थित आईटीएम विश्वविद्यालय में ड्रोन संचालन एवं रिमोट पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
यह प्रशिक्षण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर कृषि उद्यमी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल नमो ड्रोन दीदी योजना के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं को ड्रोन आधारित कृषि सेवाओं के लिए प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है।
जिले की ड्रोन दीदियाँ प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन की तकनीकी संरचना, सुरक्षित उड़ान संचालन, रिमोट पायलटिंग, फसलों में उर्वरक एवं कीटनाशक के वैज्ञानिक छिड़काव, ड्रोन रखरखाव तथा कृषि क्षेत्र में ड्रोन के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ये महिलाएं जिले के किसानों को ड्रोन आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए कम लागत में अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध कृषि कार्यों में सहयोग करेंगी।
उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिवस जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर जिले से प्रशिक्षण हेतु रवाना हो रही ड्रोन दीदियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

और विगत दिवस 17 अप्रैल 2026 रणजीता स्टेडियम में लखपति दीदी पहल के अंतर्गत ड्रोन दीदी एवं उन्नत सॉयल टेस्टिंग मशीन प्रदान किया गया था।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उप संचालक कृषि कार्यालय, जशपुर द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात ड्रोन दीदियाँ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किसानों को ड्रोन से नैनो उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि कार्यों की सेवाएँ उपलब्ध कराएँगी। इससे कृषि कार्यों में समय की बचत, लागत में कमी तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग का विश्वास है कि यह पहल जशपुर जिले में तकनीक आधारित कृषि को नई गति प्रदान करेगी तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक सशक्तता के साथ-साथ किसानों की आय वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात