Ro no D15139/23

अंतरिक्ष प्रदर्शन सड़क यात्रा के अंतरिक्ष रथ को महापौर रामू रोहरा ने दिखायी हरी झंडी

जिले के 45 स्कूलों तक पहुँचेगा अंतरिक्ष ज्ञान रथ
मंगलयान से गगनयान तक की प्रेरणा, बच्चों को मिलेगी अंतरिक्ष की रोचक जानकारी
धमतरी । अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए आज का दिन विशेष रहा। धमतरी के पी एम एम.आर.डी. गवर्नमेंट हाईस्कूल बठेना में आज अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अंतरिक्ष रथ को महापौर रामू रोहरा एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के 45 विद्यालयों का भ्रमण करेगा तथा विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराएगा।
इस अवसर पर एम.आर.डी. हाईस्कूल परिसर में स्पेस एग्ज़िबिशन रोड ट्रिप का आयोजन किया गया। इसमें रॉकेट एवं सैटेलाइट मॉडल, दूरबीन, ड्रोन, वर्चुअल रियलिटी (VR) उपकरण सहित कई वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मंगलयान, चंद्रयान एवं गगनयान मिशनों की प्रेरणादायक यात्रा को प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि “हम आधुनिक युग में जी रहे हैं। आज भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। चंद्रयान द्वारा दक्षिण ध्रुव तक पहुँचना हम सबके लिए गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि जिले के बच्चे भी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर विज्ञान और अंतरिक्ष की ओर आकर्षित हों। यदि आज के युवा आधुनिक गतिविधियों से नहीं जुड़ेंगे तो भविष्य की दौड़ में पीछे रह जाएंगे।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “अंतरिक्ष विज्ञान केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर विद्यार्थी की जिज्ञासा को पंख देता है। आने वाले समय में विज्ञान और तकनीक ही विकास का सबसे बड़ा आधार होगा। अंतरिक्ष रथ के माध्यम से बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा देकर उनके भीतर नई सोच और नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए समान रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। बच्चे जब अपने आसपास अंतरिक्ष उपकरण और तकनीक को देखेंगे तो निश्चित ही उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और आगे बढ़ेगी। हमारा लक्ष्य है कि जिले से भी आने वाले समय में वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री तैयार हों।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अंतरिक्ष से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अंतरिक्ष की ओर प्रेरित करना और उन्हें चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर भविष्य में इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में ड्रिम्स आफ यंग साइंस फाउंडेशन के श्री रविशंकर कुमार, आनंद नागेश सैटेलाइट इंजिनियर, सुभाष देवांगन (एक्सक्लूसिव इंजिनियर),शिवसिंह भदोरिया (एक्सक्युटिव को कार्डिनेटर) जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ,देवेश सूर्यवंशी (ADPO ), एन के साहू Apc ,संस्था प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार साहू,श्री राजेन्द्र सिन्हा(CAC), व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच