Ro no D15139/23

नगर पालिका उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का निर्वाचन

*पवन जायसवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के उपरांत प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। प्रथम सम्मिलन का आयोजन नगर पालिका परिषद कवर्धा सभाकक्ष में किया गया। प्रथम सम्मिलन में उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का निर्वाचन पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैंकरा द्वारा संपन्न कराया गया।
नगर पालिका परिषद कवर्धा में उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का निर्वाचन समस्त पार्षदों की उपस्थिति मे कराया गया। सम्मिलन में आज अध्यक्ष सहित 26 पार्षदगण उपस्थित रहें व 01 पार्षद अनुपस्थित रहें। जिमसें सभी उपस्थित पार्षदों नें अपने मताधिकार का उपयोग कर उपाध्यक्ष व अपील समिति सदस्य का चुना।

*उपाध्यक्ष निर्वाचन*
पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र पैंकरा निर्वाचन अधिकारी में उपस्थिति में निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ।
उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु दो सदस्यों ने नाम निर्देशन फार्म भरा गया-जिसमें
1. धर्मेन्द्र बिन्नू महराज (कांग्रेस पार्टी)
2. पवन कुमार जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी)
दो अभ्यर्थी होने के कारण पार्षदों से मतदान कराया गया।
जिसमें-धर्मेन्द्र बिन्नू महराज को 06 वोट एवं पवन कुमार जायसवाल को 21 वोट मिला। जिमसें पवन कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।

*अपील समिति सदस्य का निर्वाचन*
अपील समिति सदस्य हेतु 4 सदस्यों का निर्वाचन संपन्न होना था निर्वाचन हेतु चार सदस्यों ने नाम निर्देशन फार्म भरा गया-जिसमें
1. भीखम दास कोसले (कांग्रेस पार्टी)
2. श्रीमती सीता धुर्वे (कांग्रेस पार्टी)
3. श्रीमती मनीषा साहू (भारतीय जनता पार्टी)
4. रिंकेश वैष्णव (भारतीय जनता पार्टी)
चार अभ्यर्थी होने के कारण पार्षदों से मतदान कराया गया।
जिसमें-भीखम दास कोसले (कांग्रेस पार्टी) को 05 वोट, श्रीमती सीता धुर्वे (कांग्रेस पार्टी) को 05 वोट एवं श्रीमती मनीषा साहू को 21 व रिंकेश वैष्णव को 21 वोट मिला। इस प्रकार मनीषा साहू व रिंकेश वैष्णव को अपील समिति का सदस्य चुना गया।
उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षदगणों ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई शुभकामनाएं दिये।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ