Ro no D15139/23

डीएमएफ कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर, धमतरी में शासी परिषद की बैठक सम्पन्न

*डीएमएफ की गाइडलाइन, नियम एवं प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएः सांसद श्रीमती चौधरी*

धमतरी 13 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्री भोजराज नाग, क्षेत्रीय विधायक श्री ओंकार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, वनमंडलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डीएमएफ की गाइडलाइन, नियम एवं प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही स्वीकृत कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन एवं समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे।बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पूर्व में अनुमोदित कार्ययोजना की सेक्टरवार प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पावर प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि उच्च प्राथमिकता (70 प्रतिशत) के अंतर्गत कुल 52 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से 23 कार्य पूर्ण, 21 प्रगतिरत, 5 अप्रारंभ एवं 3 निरस्त हैं। इस श्रेणी में 643.08 लाख रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध 245.35 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। शिक्षा, कौशल विकास, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
इसी प्रकार अन्य प्राथमिकता (30 प्रतिशत) के अंतर्गत 38 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें 19 पूर्ण एवं 18 प्रगतिरत हैं। इस श्रेणी में 424.85 लाख रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध 294.75 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई एवं ऊर्जा विकास से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विकास के लिए विभागवार तैयार की गई कार्ययोजना एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए परिषद के सदस्यों अवगत कराया। बाद में विभागवार वार्षिक कार्य योजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
डी.एम.एफ. एवं पी.एम.के.के.के.वाय (प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना) अंतर्गत खनन से प्रभावित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष क्षेत्र का बेस लाईन सर्वे कार्य कराया जाकर पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 का कार्य योजना तैयार किये जाने हेतु निर्णय लिया गया है।
बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सभी विभागों को कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ निधि का उपयोग जिले के समग्र विकास, विशेषकर खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रभावी ढंग से किया जाए।
उन्होंने सभी लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’