Ro no D15139/23

राज्यस्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश चरम पर

सांसद रूप कुमारी चौधरी ने किया उत्साहवर्धन, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना
एक दशक बाद जिले में राज्यस्तरीय सेना भर्ती रैली, कलेक्टर मिश्रा बोलेकृगर्व का विषय
जिले में 10 जनवरी से आयोजित राज्यस्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे युवाओं का उत्साह बढ़ाने आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद  रूप कुमारी चौधरी भर्ती स्थल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा युवाओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।
सांसद  चौधरी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा के प्रति युवाओं का यह जज्बा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई अग्निवीर योजना युवाओं को भारतीय सेना के माध्यम से राष्ट्र सेवा का गौरवशाली अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफलता और असफलता दोनों जीवन का हिस्सा हैं, अतः किसी भी परिस्थिति में निराश न हों। अपनी कमियों को पहचानकर निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। सांसद ने भर्ती रैली में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक   रंजना साहू ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने कहा कि लगभग एक दशक बाद जिले में राज्यस्तरीय सेना भर्ती रैली का आयोजन होना जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं का चयन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तर पर निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां सेवानिवृत्त सेना जवानों द्वारा युवाओं को अग्निवीर, सेना एवं अन्य सैन्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह पहल युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस अधीक्षक  सूरज सिंह परिहार ने कहा कि जिले में इतने भव्य और सुव्यवस्थित स्तर पर भर्ती रैली का आयोजन सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान कर्नल  अरुण कालिया ने भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम धमतरी   पीयूष तिवारी, उपायुक्त नगर निगम  पी.सी. सार्वा, सेना के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। राज्यस्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली के सफल आयोजन से जिले में राष्ट्र सेवा के प्रति युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों पर दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    योग को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण का करें संकल्प – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत योग से शारीरिक एवं मानसिक दक्षता में होती है वृद्धि – कलेक्टर श्री कुणाल…

    Read more

    योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*   *- अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*   *- विधानसभा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा