Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था का सघन निरीक्षण

खरेंगा, दोनर व कंडेल पहुंचे कलेक्टर, किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं की परख

. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी तहसील के खरेंगा, दोनर और कंडेल धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने न केवल खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का बारीकी से अवलोकन किया, बल्कि केंद्रों पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी ली।
कलेक्टर   मिश्रा ने टोकन कटने की स्थिति, किसानों द्वारा धान विक्रय, रकबा समर्पण, धान उठाव एवं भुगतान प्रक्रिया की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन किसानों के टोकन पहले ही कट चुके हैं, उनका धान प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी विलंब के खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि छोटे, सीमांत और वास्तविक किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान रकबा समर्पण और फसल सत्यापन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समस्त कार्यवाही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए।
कलेक्टर   मिश्रा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि पहली बार धान विक्रय हेतु टोकन कटवाने वाले किसानों अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान यदि फर्जी रकबा, अवैध धान बिक्री अथवा अन्य अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों पर पेयजल, छाया, तौल व्यवस्था, बैठने की सुविधा एवं किसानों की अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने धान उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि समयबद्ध उठाव से केंद्रों में भीड़ कम होगी और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी   बसंत कोर्राम, जिला विपणन अधिकारी   सुनील सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

    जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को किया नमन   *विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मां शखिनी महिला उत्थान केंद्र पहुंचे वनमंत्री*   रायपुर, 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    ताइक्वांडो में भारत बना ओवरऑल चैंपियन, 34 स्वर्ण और 27 रजत पदक जीते

    *विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत*   रायपुर. 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नेपाल फेडरेशन एवं पीसीए स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नेपाल द्वारा आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा