Ro no D15139/23

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आज

कोरबा 26 जुलाई 2025/
छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक जिले के 27 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी। जिसमें कुल आठ हजार 745 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षार्थियों के लिये निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व 10.30 बजे बंद कर दिया जायेगा।परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचेंगें ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फ्रिस्किंग जांच किया जा सके।परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउज, स्कार्फ, बेल्ट, दोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से…

    Read more

    528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से 28 जुलाई तक कुल 528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए