Ro no D15139/23

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों में हुआ आयोजन

अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
राजनांदगांव 28 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 11227 परीक्षार्थी के लिए कुल 34 परीक्षा केन्द्रों बनाए गए थे। अपर कलेक्टर ने केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के संबंध में व्यापम द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम, एसडीओपी श्री दिलीप कुमार सिसोदिया उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। जिन्हें कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया था। व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम ढाई घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचने कहा गया था, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 10.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल हुए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करने कहा गया था, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति दी गई। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित था। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी इत्यादि ले जाना पूर्णत: वर्जित था। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई करने तथा अभ्यर्थिता समाप्त करने कहा गया था। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा व परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटा पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षार्थी को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर उसका पालन आवश्यक रूप से करने के निर्देशित किया गया था।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने की जिले में सौगातों की बारिश

    *- सरकार ने मोदी की गारंटी को किया पूरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

      – नवनिर्मित तहसील भवन कार्यालय घुमका एवं कुमरदा का लोकार्पण*   *- 55 करोड़ रूपए की लागत से 8 सड़कों एवं 2 भवनों निर्माण कार्य का भूमिपूजन*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास