Ro no D15139/23

हर्ष प्राइड में आबकारी का छापा , मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 105 लीटर विदेशी मदिरा जप्त

रायपुर 16 जून 2025/ आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई। 15  जून को  मुखबिर की सूचना पर हर्ष प्राइड दलदलसिवनी में एक मकान  में जिला रायपुर के आबकारी दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।  मौके पर आरोपी संजय दासवानी के आधिपत्य के  किराए  के घर से मध्यप्रदेश प्रान्त की  9 नग रेड लेबल व्हिस्की बोतल 9 नग हंड्रेड पाइपर व्हिस्की ,10 नग ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 नग रॉयल स्टेग व्हिस्की , 4 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की 24 नग ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की  , 90 नग किंगफिशर बियर केन , कुल 169 नग बोतल केन अवैध मदिरा मात्रा 104.25 बल्क लीटर मूल्य  ₹ 159028/- जब्त की गई ।  आरोपी संजय दासवानी द्वारा अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया ।  अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है द्य उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादुर कुर्रे , आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख, श्री विक्रम सिंह,आबकारी आरक्षक श्री राकेश दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई