Ro no D15139/23

कम मेहनत, कम लागत, बंपर मुनाफा: पाम ऑयल खेती से बदलें किस्मत

रायपुर, 16 जून 2025/ खेती में कम मेहनत और कम खर्च में ज्यादा कमाई का सपना अब सच हो रहा है। पाम ऑयल यानी पाम तेल की खेती किसानों के लिए वरदान बनती जा रही है। बीजापुर जिले के ग्राम रेड्डी में विगत 9 जून को ऑयल पाम पौधरोपण का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रियूनिक एशिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के डायरेक्टर डॉ. प्रसाद राव पासम, उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री राम चंद्र राव और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्राम रेड्डी के किसान श्री रतनैया मरकाम और श्री संजय हेमला के खेत में कुल 286 ऑयल पाम पौधे लगाए गए। पौधारोपण का यह कार्य भारत सरकार की नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पाम योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

इस योजनांतर्गत किसानों को सिर्फ पौधे ही नहीं, बल्कि उनके रखरखाव, बीच में दूसरी फसल लेने, बोरवेल और बिजली पंप जैसी सुविधाओं के लिए भी सरकारी अनुदान दिया जाता है। खास बात यह है कि ऑयल पाम से प्रति हेक्टेयर 3 से 4 लाख रुपए तक की सालाना आय प्राप्त की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर इस योजना की जानकारी दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए जिले के इच्छुक किसान अपने नजदीकी उद्यान रोपणी कार्यालय जैसे बैदरगुड़ा, पामलवाया (बीजापुर), गौराबेड़ा (भैरमगढ़), उसूर और पेगड़ापल्ली (भोपालपट्टनम) में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई