Ro no D15139/23

धान बोनस भुगतान के लंबित मामलों में किसानों को मिली राहत

अम्बिकापुर 01 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में किसानों द्वारा विक्रय किए गए धान के एवज में देय बोनस राशि का भुगतान किए जाने की प्रक्रिया निरंतर प्रगति पर है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर के माध्यम से एनआईसी के द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2023 को किसानों के बचत खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 में कुल 15,624 किसानों को 2,745.55 लाख की राशि में से 2,470.18 लाख का भुगतान किया गया है, जबकि 275.37 लाख की राशि अभी भी लंबित है। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 में 16,038 किसानों को 3,321.75 लाख देय थे, जिनमें से ₹3,083.30 लाख का भुगतान पूर्ण हो चुका है और 238.45 लाख की राशि का भुगतान शेष है।

भू स्वामित्व (फौती) संबंधी दस्तावेजों के अभाव, खाता बंद होने अथवा वारिसान निर्धारण लंबित होने के कारण कई किसानों का भुगतान अटका हुआ था। ऐसे प्रकरणों को जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के 1340 किसानों को 220.57 लाख रुपए एवं वर्ष 2015-16 के 1290 किसानों को 175.33 लाख रुपए की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

वर्तमान में शेष किसानों की सूची भी तैयार कर ली गई है। वर्ष 2014-15 के शेष 415 किसानों को 54.80 लाख एवं वर्ष 2015-16 के शेष 407 किसानों को 63.12 लाख की राशि का भुगतान किया जाना प्रस्तावित है।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा प्रत्येक समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि सभी पात्र किसानों को शीघ्रातिशीघ्र बोनस राशि का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश

     कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले शत- प्रतिशत पात्र बच्चों का जाति प्रमाणपत्र पत्र बनाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर  अजीत वसंत कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को…

    Read more

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच