Ro no D15139/23

जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को नहीं होगी परेशानी

अम्बिकापुर 30 मई 2026/  भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। उपसंचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 8030.80 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जिले में 3835.20 मीट्रिक टन खाद का भंडारण उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों को अब तक 1158.20 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। वितरण के बाद भी जिले में 2677.00 मीट्रिक टन खाद का शेष स्टॉक  उपलब्ध है, जिससे आगामी दिनों में किसानों की मांग को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों की बुवाई को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये कृषि विभाग की टीम द्वारा लगातार जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में खाद-बीज की उपलब्धता संतोषजनक है और किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए राष्ट्रीय सम्मान का अवसर 31 जुलाई तक करें आवेदन, विश्व दिव्यांग दिवस पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

      रायपुर, 15 जुलाई 2026/ दिव्यांगजनों के अधिकारों, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों, नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    प्रतिभा को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे कर सकते हैं आवेदन रायपुर, 15 जुलाई 2026/ बच्चों की असाधारण प्रतिभा, नवाचार, साहस और…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत