Ro no D15139/23

कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

– निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाये जाने पर की जा रही कार्रवाई
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में कृषकों की मांग अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। उप संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर ने बताया कि जिले में उर्वरकों के अधिक मूल्य पर विक्रय, कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोकथाम के लिए निजी विक्रय केन्द्रों में केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले में निरंतर निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगांव विकासखंड में मेसर्स सद्गुरू कृषि केन्द्र ग्राम मटिया एवं मेसर्स विद्याश्री कृषि केन्द्र डोंगरगांव में उर्वरक निरीक्षक सह कृषि विकास अधिकारी श्री संदीप वैष्णव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री ललित साहू द्वारा कृषकों की उपस्थिति में 110 कृषकों को निर्धारित मूल्य पर 165 बैग यूरिया खाद उपलब्ध कराया गया है। राजनांदगांव विकासखंड में मेसर्स वरूण कृषि केन्द्र ग्राम जंगलेसर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में 43 बैग यूरिया 266.50 रूपए प्रति बोरी की दर से 50 से अधिक कृषकों को उपलब्ध कराया गया।
उप संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 42 उर्वरक विक्रय केन्द्रों को नोटिस, 2 मेसर्स के विरूद्ध एफआईआर एवं 1 केन्द्र का अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिले में उर्वरक का लक्ष्य 75898 मीट्रिक टन के विरूद्ध 61557 मीट्रिक टन खाद का भंडारण सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों में किया गया है। जिसमें से 58023 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। आगामी दिवसों में भी कृषकों की मांग अनुरूप समितियों में उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिले के कृषकों से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही रासायनिक उर्वरकों को क्रय करने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल