Ro no D15139/23

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानियों से जुड़े है तार?

कनाडा में स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फ़ायरिंग हुई है. ये घटना भारतीय समयानुसार 9 जुलाई को हुई. कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने 6 जुलाई को ही कनाडा के सरे शहर में अपने आलीशान कैफे की ओपनिंग की थी. हफ्ता भी नहीं बीता और कैफे पर हमले की वारदात हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक आदमी देर रात कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला लड्डी गैंग ने किया है. जिसके तार खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं. आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है. सूत्रों के मुताबिक, लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को इस हमले की वजह बताया है.

बीते वीकेंड पर ही कैफे की सॉफ्ट ओपनिंग हुई थी. इस कैफ़े से कपिल ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एंट्री की थी. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से लॉन्च के फोटो-वीडियो भी शेयर किए थे. जिस बिल्डिंग में कपिल का कैफ़े है, उस पूरी बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. मगर प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा है.

हरजीत सिंह लड्डी भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी है. NIA ने आतंकी हरजीत सिंह लड्डी की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की है. बहरहाल, इस हमले के बारे में अब तक कपिल शर्मा की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है. इस मामले के हर पहलू की जांच चल रही है. अधिकारी ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हमले से पहले कपिल शर्मा या उनके परिवार को क्या धमकी भी दी गई थी.

  • Related Posts

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने संभल और बरेली में दंगे को लेकर सपा पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि संभल…

    Read more

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    UP News: बालीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे. दोनों कलाकारों ने शहर में फिल्म का प्रचार किया और…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta