Ro no D15139/23

पांच दिवसीय योग शिविर एवं लाईफ स्टाईल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

लाईफ स्टाईल से होने वाले रोगों एवं आहार विहार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की दी जाएगी जानकारी
राजनांदगांव 17 जून 2025। आयुष विभाग द्वारा आयुष योगा वेलनेस सेंटर आयुष पॉली क्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में पांच दिवसीय योग शिविर तथा लाईफ स्टाईल क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल एवं पार्षद श्री शिव वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग शिविर का लाभ लेने की अपील की। साथ ही लाईफ स्टाईल क्लीनिक के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान अतिथियों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन 17 से 21 जून 2025 तक सुबह 6 बजे से सुबह 7 बजे तक किया गया है। योग शिविर में प्रतिदिन योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने लाईफ स्टाईल क्लीनिक के माध्यम से आयुर्वेद में लाईफ स्टाईल से होने वाले रोगों एवं आहार विहार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की जानकारी प्रदान की जाएगी। क्लीनिक के माध्यम से समस्त रोगियों को खानपान, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की विस्तृत जानकारी रोगानुसार प्रदान की जाएगी। संस्था में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा संचालित है। वर्तमान परिवेश में बढ़ते हुए जीवन शैली से संबंधी रोगों को देखते हुए नागरिकों के लिए लाईफ स्टाईल क्लीनिक का आरंभ किया गया है। बदलते वातावरण एवं अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण लोगों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्थूलता, कब्ज, अनिद्रा, पीसीओडी सहित अन्य शारीरिक समस्याएं बढ़ गई है। लाईफ स्टाईल क्लीनिक में प्रत्येक व्यक्ति व उसके रोगों के अनुसार दिनचर्या तथा आहार-विहार में सुधार संबंधी परामर्श दिया जायेगा, जिससे नागरिक अपने लाईफ स्टाईल में सुधार कर स्वस्थ रह सकें। शिविर में योगाभ्यार्थियों द्वारा योग नृत्य की प्रस्तुति दी गई एवं बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिविर में अंकुरित अनाज एवं नीबू पानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी आयुष पॉलीक्लीनिक डॉ. हर्षा बरैया, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव, लाईफ स्टाईल क्लीनिक के डॉ. आनंद सिंह भारद्वाज सहित आयुष पॉलीक्लीनिक के स्टॉफ एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विद्यासागर साहू ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा

      केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप मोर बिजली ऐप से प्रतिदिन कर रहे बिजली उत्पादन एवं खपत की निगरानी *- आम…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से  तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

      *- शिकायत के त्वरित निराकरण से मिली राहत* *- हितग्राही ने शासन के प्रति जताया आभार* राजनांदगांव 04 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे