Ro no D15139/23

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए बस्तर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी 22 फरवरी को दो निर्धारित पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिन्हें विभिन्न केंद्रों पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग दल नियुक्त किए हैं, जिसमें तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को दल प्रभारी बनाया गया है। पहले दल का नेतृत्व तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी पोयाम कर रही हैं, जिनके जिम्मे शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज और झाड़ा सिरहा इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे प्रमुख केंद्र हैं। वहीं दूसरे दल की कमान तहसीलदार श्रीमती दीपिका देहारी को सौंपी गई है, जो महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला और शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय सहित अन्य केंद्रों की व्यवस्था देखेंगी।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?